ये celebritiesये चला रहे हैं अपना Youtube channel

ये celebritiesये  चला रहे हैं अपना Youtube channel

आपके पसंदीदा सितारे जिन्हें आप बेहद पसंद करते हैं जिनके बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं जिनसे जुड़े रहना चाहते हैं, वे सितारे भी अपने fans से जुड़े रहने के लिए अपने कीमती समय से कुछ बेहतरीन पलो को अपने fans के साथ जोड़े रखते हैं। ये तो आप जानते ही होंगे कि आजकल सोशल मीडिया एक ऐसा platform बन चुका है जहां सब कुछ संभव और आसान हो गया है। और Youtube का तो search platform में दूसरा स्थान है, तो इससे बेहतर लोगों से जुड़ने का, अपनी thoughts share करने का तरीका ओर नहीं हो सकता है। Youtube एक बहुत ही बढ़िया विकल्प है, किसी चीज के बारे में जानने का, सिखने ओर समझने का और अब सितारों के अपने youtube channel के जरिए fans से जुड़ने का भी साथ ही fans के लिए भी अपने पसंदीदा सितारों के साथ बने रहने का।

Bollywood से लेकर television तक के ऐसे स्टार्स जिन्होंने अपने talent और skills को अपने fans के साथ जोड़ने के लिए एक अलग तरीका अपनाया है। youtube के माध्यम से ये सितारे दिखा रहे अपनी skills।

Hina Khan --

Hina Khan बहुत ही popular actress हैं। उन्हें television कि बहु के अलावा bigg boss जैसे मशहूर रिएलिटी शो में real hina khan को देखना भी लोगों को बेहद पसंद आया। ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि हिना अपने करियर में सफलता हासिल कर चुकी हैं। वे अपने काम काज में मशरूफ रहती हैं, साथ ही अपनी फिटनेस, हैल्थ पर भी ध्यान देती हैं। और इसी के साथ वे चलाती हैं Hina Khan नाम से अपना youtube channel, जहां वे शेयर करती हैं अपने beauty-makeup tips, और recipes। हिना ने ये चैनल करीब 2 साल पहले 31 may 2018 में शुरू किया था लेकिन तब वे ज्यादा सक्रिय नहीं रहती थी लेकिन पिछले दिनों lockdown के दौरान उन्होंने काफी videos upload की जिन्हें मिला फैंस का बेहद प्यार। उनके youtube channel पर 2.65 lakh subscribers हैं।

Avneet Kaur --  

Avneet Kaur हैं youth कि सबसे popular actress। जिन्होंने अपनी अदाओं से दर्शकों का दिल जीता है, television कि दुनिया से लेकर fashion industry में उन्होंने अपना नाम बनाया है। उनकी फैशन स्टाइल के उनके फैंस दीवाने हैं। उनका youtube channel avneet kaur के नाम से 17 april 2016 से चल रहा है, उनके channel पर 10.1 lakh subscribers हैं। जहां वे फैंस को अपने बारे में बताती हैं।

Jannat Zubair --

Jannat Zubair को उनके फैंस हर field में देखना पसंद करते हैं,वे हैं ही इतनी प्यारी। उन्होंने अपना youtube channel, Jannat Zubair Rahmani के नाम से 24 april 2016 को create किया, जहां वे अपने भाई ayaan zubair के साथ अपनी मस्ती और अपनी travelling,fashion,beauty..कि जानकारी अपने फैंस से साझा करती हैं। उनके 20.3 lakh subscribes हैं जो avneet kaur के subscribers से दोगुने हैं।

Paridhi Sharma --

Jodha Akbar एक्ट्रेस paridhi अपना youtube channel paridhi sharma के नाम से चलाती हैं। Paridhi को अपना youtube channel चलाने का ख्याल lockdown के दौरान आया,तब से उन्होंने youtube पर विडियोज अपलोड करना शुरू किया जबकि उन्होंने youtube 6 December 2012 में ही ज्वाइन कर लिया था। जिन दिनों उनका शो जोधा अकबर चल रहा था। उनके youtube पर 16.5 k subscribers हैं।

Erica Fernandez --

मेरी सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस Erica अपना youtube channel Erica Fernandez के नाम से चलाती हैं। उन्होंने youtube को 24 November 2011 में ज्वाइन किया था, इन दिनों उनके  13.5 lakh subscribers हैं।

Alia Bhatt --

Alia अपना youtube channel Alia Bhatt के नाम से चला रहीं हैं, उन्होंने 7 March 2019 को इसे ज्वाइन किया। जहां उनके 14.4 lakh subscribers हैं।

Ravi Bhatia --

Jodha Akbar जैसे पॉपुलर टीवी शो में salim के किरदार से पहचाने जाने वाले ravi अपना youtube channel अपने प्यारे बेटे yurav के नाम से चलाते हैं, Boss Baby Yurav channel से उन्होंने youtube को 31 August 2017 को ज्वाइन किया, उनके 28.2 k subscribers हैं।

Darshan Raval, Arjun Kanungo,Tejjaswi Prakash जैसे और भी celebrities हैं जो youtube पर अपना channel चला रहे हैं।

Previous
Next Post »